आजतक से एक बड़ी खबर आ रही है. सुप्रिय प्रसाद एक बार फिर चैनल से जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने आउटपुट हेड के रूप में ज्वाइन किया है. कुछ लोग उनके डिप्टी एडिटर के रूप में ज्वाइन करने की बात भी कह रहे हैं. कुछ समय पहले सुप्रिय ने न्यूज 24 ने न्यूज डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. चर्चा है कि सुप्रिय की दुबारा वापसी आजतक को मजबूती प्रदान करने के लिए कराई जा रही है.
पिछले कुछ समय में आजतक इंडिया टीवी से लगातार पिछड़ रहा था. कहा जा रहा है कि टीआरपी मास्टर माने जाने वाले सुप्रिय का आना बड़े बदलाव की तैयारी है. सुप्रिय न्यूज 24 के लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. वे उसके पहले आजतक को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे आजतक के भी लांचिंग टीम के सदस्य रह चुके हैं. सुप्रिय की वापसी के बाद माना जा रहा है कि प्रबंधन कुछ बड़े बदलाव कर सकता है. इस हफ्ते आजतक भले ही टीआरपी में नम्बर एक पायदान पर रहा हो परन्तु उसे नुकसान उठाना पड़ा है. वैसे भी आजतक से सीईओ जी कृष्णन यानी जीके के जाने के बाद से ही बदलाव के कयास लगाए जाने लगे थे. खासकर जीके के खासमखास रहे शैलेश और सिंघल को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं.
पिछले दिनों चैनल के कमजोर प्रदर्शन के बाद से ही अरुण पुरी खुद चैनल के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. रोज की मीटिंग में शामिल होने के साथ लोगों को आवश्यक निर्देश भी जारी कर रहे थे, हालांकि वे सीधे हस्तक्षेप करने से बच रहे थे, परन्तु जिस तरह की स्थिति थी उसके लेकर बदलाव के कयास पहले ही लगाए जाने लगे थे. सुप्रिय प्रसाद की वापसी के बाद माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आजतक के आउटपुट हेड रहे राणा यशवंत के महुआ जाने के बाद जिस तरह से चैनल का प्रदर्शन लगातार कमजोर हो रहा था, उस स्थिति में चैनल प्रबंधन को सुप्रिय प्रसाद जैसे टीआरपी मास्टर की जरूरत लगातार महसूस हो रही थी.
सुप्रिय के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इन शीर्षकों पर क्लिक कर सकते हैं....
काटे नहीं कट रही थी वो काली रात : सुप्रिय प्रसाद
टीआरपी पर विधवा विलाप ठीक नहीं : सुप्रिय

written by ravi kumar, September 14, 2011
written by RADHA CHARAN Shukla, September 14, 2011
written by ravi kumar, September 13, 2011
written by विकास मिश्र, September 13, 2011
written by jai ganesh, September 13, 2011
written by vikash, September 12, 2011
| < Prev | Next > |
|---|




